Thursday, 9 March 2017

Bihar si lagti hain...

Aaj aap pe kuch nahi likhunga,aaj hum apne Bihar pe likhenge,apne vikramsila train ke safar pe likhenge. To hum baithe apne seat par aur yatra suru hui... Hmare humsafar the ek parivar jo Bhagalpur ke rehne wale hain par sayad ab delhi me bas gaye...parivar me pati,patni unke 2betiyan aur ek beta.अंकल चुपचाप शांत से बैठे थे बादबाकी गप्पों में मशगूल और हम "pride एंड prejudice" को पढ़ने की  कोशिश ।तभी अंकल की एक बात ने मेरे दिल को छू गयी। वो अपनी पत्नी की और इशारा करके बोल रहे थे "के कहता है कि भूख के लिए खाना का होना जरुरी है,हम्मे त दिन भर एकरा देखिये त हमरा भूखे न लगे। कितनी आसानी से कर दिया अंकल ने अपने प्यार का इज़हार सब के सामने,काश भगवान सब को इतनी हिम्मत दें। दूसरी घटना जो हमे हँसने पे मज़बूर कर दिया वो ये है कि,भाई बहिन एक दुसरे को खिजला रहे थे,चत्तु-चट्टी कहकर ।तभी उसकी दूसरी बहिन बोली चत्तु-चट्टी नहीं अब हम बिहार में हैं बकलोल बोलो।गज़ब का रसिक अंदाज़ था उसके लहज़े में,थेट ग्वारों वाली एकदम हमारे लिट्टी-चोखे की तरह। मैं अब गाना सुन ने लगा ,अचानक सीट से उठ कर गेट की तरफ जाने लगा ...नशे सी चढ़ गयी होये...मेरे ईरफ़ोन से आवाज़ आने लगी।मैंने दोनों तरफ के गेट को पूरी तरह से खोल दिया और फिर नाचने लगा। फिर गाना ख़तम मैं भी रुका और एक एहसास मुझसे टकराई अम्बुज पिछली बार कब पागलों की तरह नाचे थे। फिर मेरी नज़र मोबाइल पे गयी मेरे बिहार वाले सिम के टावर से "R" हट गया था। हमारा बिहार आ गया था। यहाँ की हवाएं संगीत बजाती है और हमारा दिल नाचता है,बस इतना सा है रिस्ता हमारा अपने बिहार के साथ। delhi में ग्लोबल बना फिरता हूँ ,पर यहाँ रीजनल होना चाहता हूँ ,बेगूसराय,पटना,मुंगेर का होना चाहता हूँ...बिहार का होना चाहता हूँ ।पर एक बात है हमारे बिहार की इसने हमे खुली छूट दे रखी है गन्दगी फ़ैलाने की,बिहारी जहाँ तहाँ गन्दगी फैलाते रहते हैं। पर इस मामले में हम अपने बिहार से बगावत करते हैं और कसम खाते हैं कि मैं बिहार को गन्दा नहीं करूँगा। हाँ मैं अकेले ये करना चाहता हूँ,मैं अपने प्यार का इज़हार किसी और से जताना नहीं चाहता।डर लगता है लोग हँसेंगे एक बिहारी को बिहार से प्यार हो गया। पर तुम्हे कह सकता हूँ की हमारे रांची को गन्दा मत करनाे क्योंकि आप हमें बिहार सी लगती हैं।
बगावत से याद आया "नशे में कौन नहीं है हमे बताओ जरा। नशा शराब में होती तो नाचती बोतल।" एक dj पर Asha जी और किशोर जी हमारी सरकार की कह के ले रहे थे ।😎

Thursday, 2 April 2015

(DISASTER)2

हमारे दोस्तों ने मुझसे कहा इतनी बड़ी त्रासदी उत्तराखंड में आ गयी और तुमने इस पर कुछ नहीं लिखा । तो आज मैंने तय किया की लिखूं डिजास्टर पर ।बात यह है की डिजास्टर को लेकर मैं दुविधा  में हूँ । इंसान ,प्रकृति के लिए नुकसानदेह है या प्रकृति इंसान के लिए ।तो मैं इस दुविधा से निकलता हूँ और ये मानता हूँ की प्रकृति ,इंसान के लिए एक बहुत बड़ी डिजास्टर है और इसका सफाया जल्द से जल्द होना चाहिए । तो इसके लिए हमें विकास नामक हथियार का बखूबी इस्तमाल करना होगा ।
                                                                        अभी तक तो हम इसमें काफी हद तक सफल हुए हैं । पर हमें प्रकृति के समूल सफाये के लिए और मेहनत करनी होगी । सबसे पहले हमें निचले स्तर से विकास के लिए काम करना होगा । प्रकृति को जन्म देने वाली मृदा को हमें सबसे पहले प्रदूषित करना होगा । रसायन और खादों के छिड़काव बड़े पैमाने पर लागू कर  दो । किसानों को सब्सिडी मुहैय्या कराओ और जो किसान हमारे दुश्मन से मिले हैं उनका लोन रुकवाओ ताकि वो आत्महत्या कर लें । दूसरी चीज जो इस प्रकृति की दोस्त बन बैठी है वो है "पानी "। इसे भी करो प्रदूषित ताकि इसमें रहने वाले सारे जीव जहरीले पानी से मर जायें । बहा दो सारे के सारे औद्योगिक कचड़े को इसमें ताकि पानी सांस भी ना ले सके और अपना दम तोड़ दे । तीसरी जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है इनके लिए वो है "हवा" । इनके बिना तो ये प्रकृति और पेड़-पौधे तो एक क्षण भी नहीं जी पायेंगे । तो इसके लिए हमें एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार करना होगा । सारे विश्व के लोगों को एक जुट  होकर विकास की दशा-दिशा को तेज़ करना पड़ेगा । हमें ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाना होगा ,अंधाधुंध वनों की कटाई करनी पड़ेगी ,सड़कों पर बड़े पैमाने पर गाड़ियों को रेंगना होगा । ताकि इनसे निकलने वाले धूएँ वायु को इतनी जहरीली बना दे ताकि ये प्रकृति जिसे अपना सबसे अच्छा दोस्त समझ रही थी वही सबसे बड़ा दुश्मन बन जाये और इस प्रकृति  का वजूद नष्ट हो जाये ।
                                                             पर हम इंसानों के अस्तित्व के लिए सबसे खतरनाक हम खुद इंसान ही हैं क्योंकि कुछ हमारे दुश्मन से हांथ मिला जा बैठें हैं और उनका मानना है की प्रकृति ही हमें रचने वाली है  और दिन-रात वो हमारे दुश्मन का गुणगान करते रहते हैं । हमें इस तरह के दुश्मन से सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा । रात को सोते समय उनके खून में विकास का फार्मूला इंजेक्ट करना होगा । इससे वो अपने असली रूप में आ जायेंगे और हम मानव-जाति अपने सबसे बड़े डिजास्टर इस "प्रकृति " का समूल नाश कर चुके होंगे और इसका जश्न हम  ब्रह्मांड के दूसरे ग्रह पर मना रहे होंगे ।    
        

Monday, 15 December 2014

GALE MIL

कपिल का शो देखा ?
शाहरुख़ और काजल  कितने अच्छे लग रहे थे ।
खाक अच्छे अंदर की बात जानते हो ?
राज ने सिमरन को तीन बार पलट कहा ,
सिमरन नहीं पलटी ,
पूछने पर कहा सरसों के खेत की बू आती है ।
फिर क्या था राज ने फटाक से मार्केटिंग का deo लगाकर ,
पहुंच गया कपिल के शो ,
अब देख दोनों खुश हैं ।
हर जगह दिमाग घुसेड़ना जरुरी है ?
और तुम जो फोकटिया दिल लेकर घूमते हो ,
एक भी मिली ?
मैं तुम्हें क्यों बताऊँ ?
मतलब ज़नाब को इश्क़ हो गया है ।
हाँ हुआ तो ?
तो इस बार क्या बोली ?
बोली तुम mbbs नहीं हो ।
भाई mbbs  नहीं ambitious,ambitious नहीं हो ,
रहने दो तुम ,तुमसे न हो पायेगा ।
भगत जी कह भी गये की,
 प्यार का medium अंग्रेजी हो गया ।
और लड़की को चाँद मत बोला करो ,
क्यों न बोलें ?
उन्हें अच्छा लगता है ।
घंटा अच्छा लगता है ,
साइंस तरक्की कर गया है ,वो कंफ्यूज  जाती हैं ।
की मेकअप तो अच्छा कर के गयी थी ,फिर इसे गड्ढा कैसे दिख गया ?
सही बोल रहे हो मैं outdated  गया ,
अब सेंटी मत हो ,
हम हुनर आज़माते हैं ,तुम जिगर आज़माते हो
गले मिल ।


Sunday, 9 February 2014

DAL,BHAT AUR CHOKHA...

dedicated to all दाल ,भात और चोखा eaters and makers........

दाल,भात और चोखा,
कभी न दे धोखा,
भैया दाल ,भात और चोखा|
रात को खाकर इसको सोता ,
दिन भर बस भूख में रोता ,
धीरे -धीरे इसने पुरे शरीर को सोखा ,
दाल ,भात और चोखा,
भैया दाल ,भात और चोखा |
फोटो खींचाकर मैं खुश होता ,
मैसेज में जब रोमांस बोता,
लड़कियां कहती बस कर अभी ,
शरीर तेरा धीरे -धीरे हड्डियों में खोता ,
दर्द है!
गुसलखाने में भी अब कुछ न होता ,
दाल ,भात और चोखा ,
भैया दाल ,भात और चोखा |
सरकार ने नया बिल है पास किया ,
दाल ,भात ,चोखा खाने वाले को रिजर्वेशन मिलेगा ,
लाइन मारने पर कन्सेशन मिलेगा ,
यह सुनकर मैं काफी खुश होता ,
दाल,भात और चोखा ,
भैया दाल ,भात और चोखा |

Monday, 4 November 2013

TERI TASVEER KO FIR SE MAINE DEKHA THA.

तेरी तस्वीर को फिर से मैंने देखा था ,
ज़ुल्फ़ों के बिखराव को ,
तेरे हंसी के बेबाकपन को ,
चेहरे की मासूमियत को ,
तेरे आँखों की नशीली फरियाद को ।
मर ही तो गया था मैं ,
खुदा कि कारीगरी की सबसे खुबसूरत चाँद पर ।
पर अचानक तुझसे मिलने का ख्याल आया ,
सोचा तेरी यादों में मरने से अच्छा है ,
तेरी सांसों में जीयूं ,तेरी सांसों में मरुँ ।
तेरी ज़ुल्फ़ों से खेलूं ,तेरी हंसी से कुछ हंस कर बोलूं ,
तेरी आँखों कि नशीली फरियाद को मैं मरते दम तक न भूलूँ ।
इसलिए तो मैंने तेरी तस्वीर फिर से देखा था ,
फर्क बस इतना था कि वो मेरे अब दिल में उतर आये  थे । 

TRISHNA

दिल की गहराई मैं डूबी थी दो चार बातें,
सामने वो आयी हौले से मुस्कुरायी,
कहा कैसे हो ?
कोई मिली या डूबे हुए हो किसी कुमारी के ख्यालों में,
जो तुम्हें समझे और तुम उसे,
जज्बातों के ढेर में उलझे हुए,उस पटना की लड़की के ख्याल में,
जिसकी अब शादी हो गयी.
या फिर ताक रहे हो कि कोई मिल जाए उस सड़क के किनारे,
जो दे सके तुम्हारी नज़रों का जवाब अपनी झुकती नज़रों से,
या फिर बौखलाए हुए हो, की चंद लफ्ज़ किसी को बता पाऊं,
अपने दिल की जबानी से.
मैं सामने बैठी हूँ, फर्क बस इतना है,
की तुम अब भी ताक रहे हो सड़क के उस पार,
उस तृष्णा की चाह लिए,
बैठे हो गुमसुम,
धडकनों का गुबार लिए, कचोटती साँसों का हाहाकार लिए!1

PADHAI

और भाई सब कुछ ठीक है ,
या फिर डूबे हुए हो सलमा ,सुषमा के ख्याल में ,
माँ बाप के सपनों के गला रेत प्रतियोगिता में फिर से अव्वल आये हो ,
जो दोस्तों को शराब ,कबाब खिलाये जा रहे थे ?
क्या कहा इन छोटी- मोटी चीजों से तुम्हारा कोई सरोकार नहीं है ,
ओ ,तुम तो लम्बी कश पर कश लगाने वाले सुट्टेबाज हो|
हाँ ,वो तो है ही पर जब तक एक शाम डिस्को में हो-हो हनी सिंह पर नांच नहीं लेते तो मन नहीं लगता
हो -हो हनी सिंह ?
आप नहीं समझिये गा ,ये अपना देसी वर्जन है |
और किस -किस चीज की लत पाल बैठे हो इस जवानी में ,
जी बस कुंवारी कन्याओं को तारने का शौंक है ,
लड़की हंसी तो फंसी |
मतलब बहुत बड़े लफुए हो ,
जी लफुआ ?
भई कुछ नहीं लड़की पटाने वाले फील्ड में सचिन तेंदुलकर को लफुआ कहते हैं|
आप भी न झूठ -मूठ की तारीफ करते हैं ,
क्या करें मुफ्त में तारीफ करने की आदत सी हो गयी है |
कैसे पटाते हो लड़की ?
जी शायरी करते हैं ,
"तेरे हुस्न का हुक्का बुझ गया ,
एक हम हैं की गुरगुराये जाते हैं",
वाह तुम तो ग़ालिब को भी पछाड़ दिए |
पढाई -लिखाई करते हो ?
पढाई -लिखाई तो मूर्खों का काम है , हम तो विद्वान हैं ,
ठांस के बियर पीते हैं और कुम्भकरण की तरह सोते हैं |
बीडी पीजिएगा? रिक्सावाला से मांग कर लाये हैं,
वैसे आप क्या करते हैं?
अरे कुछ नहीं,तुम नहीं समझोगे |
बताइए ना.....
वही मूर्खों वाला काम "पढाई"|
Like ·  · Promote ·